Thursday, 2 February 2017

# Muskurane Ki Wajah/मुस्कुराने की वजह




चित्रपट / एल्बम : सिटीलाइट्स (2014)
संगीतकार : जीत गांगुली
गीतकार : रश्मि सिंह
गायक :अरिजीत सिंह, मोहम्मद इरफ़ान

मुस्कुराने की वजह तुम हो
गुनगुनाने की वजह तुम हो
जिया जाये ना, जाये ना, जाये ना
ओ रे पिया रे
ओ रे लम्हें तू कहीं मत जा
हो सके तो उम्र भर थम जा
जिया जाये ना, जाये ना, जाये ना
ओ रे पिया रे...

धूप आये तो, छाँव तुम लाना
ख्वाहिशों की बारिशों में, भीग संग जाना
जिया जाये ना, जाये ना, जाये ना
ओ रे पिया रे...

जो मिले उसमें काट लेंगे हम
थोड़ी खुशियाँ, थोड़े आंसू, बांट लेंगे हम
जिया जाये ना, जाये ना, जाये ना
ओ रे पिया रे...
मुस्कुराने की वजह...

No comments:

Post a Comment