Friday, 20 January 2017

# Achchha To Hum Chalte Hain /अच्छा तो हम चलते हैं


चित्रपट/ एल्बम : आन मिलो सजना (1970)
संगीतकार : लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
गीतकार : आनंद बक्षी
गीत प्रकार : युगल गीत
गायक एवं गायिका : किशोर कुमार, लता मंगेशकर

लता :अच्छा तो हम चलते हैं
किशोर: फिर कब मिलोगे?
लता :जब तुम कहोगे
किशोर : जुम्मे रात को
लता :हाँ हाँ आधी रात को
किशोर : अ कहाँ?
लता: वहीं जहाँ कोई आता-जाता नहीं -२ 
       अच्छा तो हम चलते हैं...

किशोर : किसी ने देखा तो नहीं तुम्हें आते
लता : नहीं मैं आई हूँ छुपते छुपाते 
किशोर :देर कर दी बड़ी, ज़रा देखो तो घड़ी
लता: उफ़्फ़ ओ, मेरी तो घड़ी बन्द है
किशोर :तेरी ये अदा मुझे पसन्द है
लता: देखो बाते-वातें कर लो जल्दी जल्दी
फिर न कहना अभी आई , अभी चल दी
किशोर :तो आओ पास बैठें पल दो पल
लता : आज नहीं कल
किशोर :क्यों क्यों 
लता : आज नहीं कल
किशोर :ये तो इक बहाना है
लता : वापस घर भी जाना है  
किशोर :कितनी जल्दी ये दिन ढलते हैं
हाय! 
लता : टाटा
अच्छा तो हम चलते हैं
किशोर :फिर कब मिलोगे
लता : जब तुम कहोगे
किशोर : कल मिलो या परसों
लता : परसों नहीं, नरसों
किशोर : कहाँ?
लता : यहीं यहाँ कोई आता जाता नहीं
अच्छा तो हम चलते हैं...

उड़ा है किस लिये तेरा रंग गोरी
लता ::हमारी पकड़ी गयी है बस चोरी
किशोर : अच्छा?
लता :राम जाने क्या हो अब
किशोर : कैसे हुआ ये ग़ज़ब
लता :मेरा आँचल जो ज़रा ढल गया
सारी दुनिया को पता चल गया
किशोर : कैसे खेलेंगे अब आँख मिचोली
लता : लेजा आके मेरे घर से मेरी डोली
किशोर : तेरे घर वाले न कर दे इनकार
लता : सब हैं तैयार, सब हैं तैयार
किशोर : सुन ले फिर दिल की फ़रियाद
लता : बस बाक़ी शादी के बाद
        पिया देखो, दीये जलते हैं
        अच्छा तो हम...

No comments:

Post a Comment