Friday, 20 January 2017

# Dil Hoom Hoom Kare /दिल हूम हूम करे




चित्रपट / एल्बम : रुदाली (1993)
संगीतकार  : भूपेन हजारिका
गीतकार : गुलज़ार
गीत प्रकार : एकल गायन
गायक  : भूपेन हजारिका
गायिका : लता मंगेशकर
टिपण्णी : ये गीत श्री भूपेन हजारिका और सुश्री लाता मंगेशकर जी की आवाज़ में अलग अलग रिकॉर्ड हुआ है !


दिल हूम हूम करे, घबराए
घन धम धम करे, डर जाए
इक बूँद कभी पानी की
मोरी अंखियों से बरसाए

तेरी झोरी डारूं, सब सूखे पात जो आये
तेरा छूंआ लागे, मेरी सुखी डार हरियाए
दिल हूम हूम करे...

जिस तन को छुआ तुने, उस तन को छुपाऊँ
जिस मन को लागे नैना, वो किसको दिखाऊँ
ओ मोरे चन्द्रमा, तेरी चांदनी अंग जलाए
ऊंची तोर अटारी, मैंने पंख लिए कटवाए
दिल हूम हूम करे...

No comments:

Post a Comment