Thursday 2 February 2017

# Aaj Mile Mann Ke Meet /आज मिले मन के मीत



चित्रपट / एल्बम : नवाब सिराज-उद-दौला (1967)
संगीतकार : मदन मोहन
गीतकार : राजा मेहदी अली खान
गायक  : मन्ना डे

आज मिले मन के मीत
घुँघरुओं की लय पे आज
नाचने लगी है प्रीत

चन्द्रमा सा गोरा बदन
झिलमिलाये जैसे किरण
चूम रहा उन के चरण
झूम-झूम के संगीत
आज मिले मन...

उनकी प्रीत उनकी लगन
लिपट गयी जैसे अगन
मन में मेरे आन बसे
जैसे बाँसुरी में गीत
आज मिले मन...

अँखियाँ ये बन के चकोर
देखे हैं चन्दा की ओर
सांवली सलोनी रैन
आज धीरे धीरे बीत
आज मिले मन...

1 comment:

  1. राग बागेश्वरी पर आधारित

    ReplyDelete