Tuesday 31 January 2017

# Le gai Dil Gudiya / ले गई दिल गुड़िया जापान की



चित्रपट / एल्बम : लव इन टोक्यो (1966)
संगीतकार : शंकर जयिकशन
गीतकार : हसरत जयपुरी
गायक  : मो.रफ़ी

जापान, लव इन टोक्यो
ले गई दिल गुड़िया जापान की
पागल मुझे कर दिया
जापान, लव इन टोक्यो

ये तो शहर मस्ताना, जिसका अन्दाज़ माशूक़ाना
देता है प्यार का पैमाना, करता है सबको दीवाना
ले गई दिल...

देखो वो गोरी-गोरी राहें, हमको इशारों से बुलाएँ
कितनी रंगीन हैं फ़िज़ाएँ, जापानी परियां मुस्कुराएं
ले गई दिल...

नाचे हर मोड़ पे जवानी, कहती है प्यार की कहानी
आई वो कैबरे की रानी, जिसकी अदा में ज़िन्दगानी
ले गई दिल...

No comments:

Post a Comment